फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body cramps and fatigue due to excess heat

Ghaziabad News: अधिक गर्मी से शरीर में ऐंठन व थकान की परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Body cramps and fatigue due to excess heat
गाजियाबाद। अधिक गर्मी होने से शरीर में ऐंठन व थकान की परेशानी होने पर लोग स्वयं को बीमार समझकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं। एमएमजी अस्पताल में इस तरह के रोजाना चार सौ से पांच सौ मजदूर होते हैं। इलाज कराने वाले डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीजों को दवाई की नहीं बल्कि गर्मी से बचाव की जरूरत होती है। अगर किसी मरीज की हकीकत में तबीयत खराब होती है तो उसे दवाई दी जाती है। शनिवार को एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में 1768 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ, इसमें 355 बुखार व 450 सिर दर्द, शरीर दर्द, बेचैनी, थकान व कमजोरी वाले मरीज थे।
विज्ञापन

दवाई की नहीं आराम की जरूरत
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि ओपीडी में दस में से हर चार मरीज गर्मी से परेशान होता है। ऐसे मरीजों को गर्मी से बचाव और आराम की जरूरत होती है। अगर मरीज को बता दो कि दवाई की जरूरत नहीं है तो वह लड़ने-झगड़ने लगता है। उसकी मानसिक संतुष्टि के लिए विटामिंस की दवाई लिख दी जाती है। डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि गर्मी में दाने, शरीर में ऐंठन, बेहोशी, थकावट और हीटस्ट्रोक होने पर दवाई की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

आईएमए के प्रदेश सचिव व फिजिशियन डॉ. वीबी जिंदल का कहना है कि गर्मी से परेशानी होने पर त्वचा के छिद्र बंद होने से पिंपल्स या छोटे फफोले के लाल गुच्छे जैसा दिखने लगता है। अक्सर गर्दन, छाती, कमर, कोहनी की सिलवटों पर परेशानी हो रही है। गर्मी की ऐंठन उन लोगों को प्रभावित कर रही है, जिन्हें कड़ी मेहनत के दौरान बहुत अधिक पसीना आ रहा है। पसीना आने से शरीर से लवण, तरल पदार्थ और खनिज निकल जाते हैं। इस कारण से मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी हो रही है। बेहोशी (हीट सिंकोप) की परेशानी उन कर्मचारियों को हो रही है जो लंबे समय तक खड़े होकर या गर्मी में काम करते समय अचानक बैठने या लेटने की स्थिति से उठते हैं, उन्हें अचानक चक्कर आना और बेहोशी की परेशानी हो रही है। बेहोशी का कारण मस्तिष्क को पर्याप्त रक्त आपूर्ति की कमी बन रही है। निर्जलीकरण और गर्म या गर्म वातावरण में काम करने के लिए अनुकूलन की कमी से बेहोशी की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य लक्षण
अचानक चक्कर आना, बेहोशी की हालत, गर्मी से थकावट, बेचैनी, शरीर में दर्द होना आदि लक्षण होता है।

इस तरह बचाव करें
शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें, इसलिए हर 20 मिनट में पानी पीते रहें
खीरा, ककड़ी, खरबूजा खाने में शामिल करें।
तली-भुनी चीजों का प्रयोग करने से बचें
धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बचें।
सुबह-शाम स्नान जरूर करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed