फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bodies of two youths including a contract worker of the Municipal Corporation were found hanging from the noose

Ghaziabad News: फंदे से लटके मिले नगर निगम के संविदाकर्मी समेत दो युवकों के शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths including a contract worker of the Municipal Corporation were found hanging from the noose
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अर्थला स्थित संजय कॉलोनी निवासी नगर निगम में संविदा पर कार्यरत माली विकास कुमार (24) का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। वहीं, दूसरा मामला लिंकरोड के साहिबाबाद गांव का है। साप्ताहिक बाजार में बैटरी सप्लाई करने वाले अंकज पाठक (26) का शव भी संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों ही मामलों को पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर आत्महत्या मान रही है, फिलहाल वजह अब तक साफ नहीं है और न ही कोई सुसाइड नोट पुलिस को मिला है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आठ जून की सुबह करीब 10ः40 बजे संजय कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी विकास कुमार की मौत का पता चला था। छानबीन में सामने आया कि सात जून की शाम से ही विकास अपने मौसेरे भाई एवं चाचा के बेटे विशाल के साथ शराब पीकर इधर-उधर घूम रहा था। देर रात करीब 12 बजे घर पहुंचा और मकान की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

सुबह घर वाले जब कमरे में पहुंचे तब छत पर लगे पंखे से शर्ट के फंदे से विकास का शव लटका देखा। परिजनों ने शव फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। एसीपी ने बताया कि विकास नगर निगम में संविदा पर माली की नौकरी करता था। इसके अलावा लिंक रोड के साहिबाबाद गांव निवासी अंकज पाठक के आत्महत्या करने की सूचना भी पुलिस को मिली। बताया कि अंकज मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी स्थित विप्रा खुर्द का रहने वाला था। यहां वह अपने परिवार के साथ रह रहकर साप्ताहिक बाजार में बैटरी सप्लाई करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed