फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Blood Storage Capacity to Increase at the Joint District Hospital; Patients to Receive Blood on Time

Ghaziabad News: संयुक्त जिला अस्पताल में बढ़ेगी ब्लड स्टोरेज क्षमता, मरीजों को समय पर मिलेगा रक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Blood Storage Capacity to Increase at the Joint District Hospital; Patients to Receive Blood on Time
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित ब्लड स्टोरेज सेंटर की क्षमता जल्द बढ़ाई जाएगी। इससे अधिक मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। फिलहाल अस्पताल में सीमित भंडारण क्षमता के कारण प्राथमिकता के आधार पर गर्भवती महिलाओं और डिलीवरी के मामलों में रक्त उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर अन्य गंभीर मरीजों को भी राहत देने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर की शुरुआत जून 2016 में हुई थी। वर्तमान में सेंटर में केवल एक डीप फ्रीजर मौजूद है, जिसमें अधिकतम 20 यूनिट रक्त सुरक्षित रखा जा सकता है। सीमित क्षमता के कारण अस्पताल में रक्त की उपलब्धता केवल जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं और प्रसव के दौरान आने वाले मामलों तक सीमित रहती है। वहीं, दुर्घटना या अन्य गंभीर स्थिति में घायल मरीजों के लिए अक्सर एमएमजी अस्पताल से रक्त मंगवाना पड़ता है।
विज्ञापन


अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, सत्र 2024-25 में कुल 115 यूनिट रक्त मरीजों को उपलब्ध कराया गया था, जबकि सत्र 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 275 यूनिट पहुंच गई। आंकड़े बताते हैं कि अस्पताल में रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसके मद्देनजर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि ब्लड स्टोरेज सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन से अतिरिक्त फ्रिज और अन्य उपकरणों की मांग की गई है। उनका कहना है कि क्षमता बढ़ने के बाद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed