{"_id":"591730694f1c1bd54285106f","slug":"blo-missing-from-booth-how-to-name-the-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ से गायब बीएलओ, कैसे जुड़े मतदाता सूची में नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ से गायब बीएलओ, कैसे जुड़े मतदाता सूची में नाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
बीएलओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सोमवार को अंतिम मौका है, क्योंकि जल्द ही निकाय चुनाव की बिगुल बजने जा रहा है। ऐसे में बीएलओ बूथ से गायब है। हालात यह है कि कहीं पर एक बीएलओ दो बूथ देख रहा है, तो कहीं पर बूथ से बीएलओ ही गायब है। शनिवार को बूथों का हालचाल जाने के लिए जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो 24 में से सिर्फ छह बीएलओ ही बूथ पर बैठे मिले।
विज्ञापन
बूथ : सिल्वर लाइन स्कूल : सिर्फ एक बीएलओ मिला
नेहरू नगर के लोगों का नाम जोड़ने और काटने का चल रहा है। इस बूथ पर दो बीएलओ की ड्यूटी लगी हुई है। पूर्वाह्न 11:15 पर एक ही बीएलओ मौजूद था। उन्होंने बताया कि दूसरा बीएलओ क्यों नहीं आया, उन्हें नहीं मालूम। वे अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बूथ : होली चाइल्ड सामुदायिक केंद्र : नहीं मिला बीएलओ
बूथ पर नेहरू नगर सेकेंड के लोगों की मतदाता सूची तैयार होनी है। यहां पर पूर्वाह्न 11:30 बजे कोई बीएलओ नहीं बैठा था। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला बैठी थी, लेकिन आज अभी तक कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
बूथ : होली चाइल्ड स्कूल : बहुत कम बूथ पर पहुंचे
इस बूथ पर अशोक नगर के लोगों की मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। बूथ पर सात बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है, पूर्वाह्न 11:45 पर छह बीएलओ मौजूद रहे। तेज गर्मी में बीएलओ की बैठने की व्यवस्था स्कूल के गार्ड रूम में थी। यहां सभी बीएलओ खाली बैठे थे, उन्होंने बताया कि बहुत कम लोग बूथ पर पहुंच रहे हैं।
बूथ : गाजियाबाद पब्लिक स्कूल : 18 बीएलओ गायब
दोपहर 12 बजे बूथ पर 24 में से 6 बीएलओ ही मौजूद रहे। यहां सुबह से कुछ लोग फार्म लेकर गए थे। बूथ से 18 बीएलओ कहां गायब हैं, इस पर एक ने कहा कि उनका तो भगवान ही मालिक है।
बूथ : सुशीला इंटर कालेज : लौट रहे लोग
दोपहर 12:30 बजे बूथ पर पांच बीएलओ मौजूद रहे। एक शिक्षिका ने बताया कि स्थानीय लोगों को शायद जानकारी ही नहीं कि यहां वोट बनाए जा रहे हैं। ऐसे में वे लोग हर रोज सुबह से शाम तक बैठकर लौट जाते हैं, जबकि कोई वोटर बूथ पर पहुंच ही नहीं रहा।
मतदाता सूची पर प्रशासन ने बैठाई जांच
निकाय चुनाव की मतदाता सूची में तमाम गड़बड़ियों की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही हैं। वार्ड 99 में एक मतदाता के बाद अन्य वार्ड में बड़ी संख्या में काटे जा रहे मतदाताओं के नाम की भी शिकायत प्रशासन को मिली है। मतदाता सूची पर मिल रही शिकायतों में प्रशासन ने अंदरूनी जांच बैठा दी है।
पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी बूथ से गायब हैं, उन सभी बीएलओ के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेशानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनोज सिंह, तहसीलदार्र, सदर तहसील