{"_id":"6536d1692065d2f92b069205","slug":"blackmailer-by-making-obscene-video-arrested-from-vadodara-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-227154-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलगप्पे वाले ने की बेवफाई: पहली की दोस्ती, फिर बना डाला अश्लील वीडियो; पिता ने डर से किए पैसे ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलगप्पे वाले ने की बेवफाई: पहली की दोस्ती, फिर बना डाला अश्लील वीडियो; पिता ने डर से किए पैसे ट्रांसफर
Tue, 24 Oct 2023 01:32 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:32 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, राजू मूलरूप से राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है और गुजरात के वडोदरा मेंं गोलगप्पे का स्टाल लगाता है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल पहले राजू ने फेसबुक पर किशोरी से दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले राजू को कविनगर पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस उसको ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लेकर आई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राजू मूलरूप से राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है और गुजरात के वडोदरा मेंं गोलगप्पे का स्टाल लगाता है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल पहले राजू ने फेसबुक पर किशोरी से दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन
आरोपी किशाेरी से मिलने के लिए गाजियाबाद आ गया। आरोपी ने उस दौरान किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। जब वह फोन पर भी वीडियो कॉल करता तो उसने तब भी किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसको वायरल करने की धमकी देकर उनसे रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
डर और बदनामी की वजह से 17 हजार रुपये किशोरी के पिता ने उसके खाते में ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद किशोरी सदमे में आ गई। आरोपी एक लाख की मांग और कर रहा था। आरोपी ने वीडियो को वायरल भी कर दिया। परेशान होकर मामले में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।