{"_id":"5908a0804f1c1b3651442f8a","slug":"black-money-making-officers-contractors-do-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली कमाई वाले अफसर-ठेकेदारों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली कमाई वाले अफसर-ठेकेदारों की खैर नहीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 02 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कालेधन के खिलाफ आयकर विभाग अब जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है। आयकर विभाग के निशाने पर इस बार सरकारी अफसर और ठेकेदार हैं। गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में तैनात अफसर और ठेकेदारों की कुंडली खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही विभाग इन पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
बीती सरकारों में अहम पदों पर तैनात रहे कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलकर मोटा पैसा कमाया। इनमें से काफी ने बड़े पैमाने पर अपनी काली कमाई को पश्चिमी यूपी के तीन बड़े शहरों में लगाया।
विज्ञापन
खासकर इनके नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी खरीदने की सूचना विभाग को मिली है। आयकर के अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ग्रुप - बी स्तर के अधिकारी और तमाम विभागों से जुड़े रहे ठेकेदारों ने बेशुमार दौलत कमाई है, जिनसे आय का जरिया पूछा जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में कोई लोगों को पहले से ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि विभाग की तरफ से सूची तैयार कर ली गई है। इन पर विभागीय इंवेस्टिगेशन के आधार पर कार्रवाई होगी। ऐसे में अहम पदों पर सेवारत रह चुके लोग भी निशाने पर हैं। कार्रवाई से पहले विभागीय टीमें गोपनीय सूचनाएं जुटा रही है, जिसके आधार पर पूरी फाइलिंग तैयार हो रही है।
विभाग कर रहा ट्रांजक्शन का आडिट
नोटबंदी के दौरान जन धन खातों के जरिए अपनी काली कमाई को खपाने वालों पर भी विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। विभाग ऐसे सभी जन धन खातों का ऑडिट कर रहा है, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक की रकम डाली गई। नवंबर के बाद से खोले गए जन धन खातों और उनमें जमा रकम पर भी विभाग की नजर है। कुछ ऐसे भी खाते विभाग ने चिन्हित किए हैं, जिनमें मोटी रकम जमा की गई।