फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   black fungus hapur teacher died in delhi second case of death from mucormycosis

ब्लैक फंगस: हापुड़ के शिक्षक की दिल्ली के अस्पताल में मौत, जिले में यह दूसरा मामला

Wed, 26 May 2021 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 May 2021 05:19 PM IST
सार

हापुड़ में ब्लैक फंगस से मौत का यह दूसरा मामला है, इसके साथ ही इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं...

विज्ञापन
black fungus hapur teacher died in delhi second case of death from mucormycosis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हापुड़ में तैनात शिक्षक की ब्लैक फंगस से दिल्ली में मौत हो गई। यह खबर सुनकर उनके घर में मातम पसर गया है। मृतक शिक्षक की पहचान 50 वर्षीय मुजाहिद के रूप में हुई है। अब तक हापुड़ में पांच शिक्षकों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं ब्लैक फंगस से मौत का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन


बनखंडा की महिला फंगस से मौत
हापुड़ के गांव बनखंडा निवासी 38 वर्षीय महिला की ब्लैक फंगस से मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। दांत निकलवाने के बाद से महिला बीमार चल रही थी। उसका उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था। परिजनों ने दावा किया है कि ब्लैक फंगस से ही महिला की मौत हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इसकी पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन


बनखंडा निवासी एक महिला के दांत में दर्द होने पर उसके दांत को निकलवा दिया गया था। इसके बाद से उसे काफी परेशानी हो रही थी, मुंह पर सूजन और जबड़े में असहनीय दर्द से वह कराह रही थीं। परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दो दिन उपचार के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि वहां चिकित्सकों ने शीनू को ब्लैक फंगस होना बताया और इसी का उपचार व इंजेक्शन भी देने शुरू कर दिए। लेकिन तबीयत बिगड़ती गई। मंगलवार सुबह पांच बजे महिला की मौत हो गई।


हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने पड़ताल शुरू कर दी है। अस्पताल से मरीज की मौत के कारण को जानने के लिए टीम को भेजा गया है। मृतका की दो छोटी बेटियां हैं, जिनका भी रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में मृतका का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। ब्लैक फंगस की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि महिला की मौत का कारण पता किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अस्पताल में टीम भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed