{"_id":"67929e1c4c6603713e01d41a","slug":"bku-kisan-sabha-surrounded-acp-office-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105016-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाकियू किसान सभा ने एसीपी कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाकियू किसान सभा ने एसीपी कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
मोदीनगर। भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को एसीपी कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। आरोप है कि गांवों में ट्यूबवेल से मोटर चोरी की वारदात रुक नहीं रही है।
भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील परिसर पहुंचे और एसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकार्ताओं का कहना है कि पुलिस किसानों के गलत मुचलके कर रही है, बिजली विभाग के कर्मचारी किसानों के कनेक्शन काटकर परेशान कर रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
थाना क्षेत्र निवाड़ी में ट्यूबवेल से बिजली की मोटर चोरी हो रही है, पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती, इसके कारण चोरों के हौंसले बुलंद है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एसीपी को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अरुण कसाना ने बताया कि 28 जनवरी को मोदीनगर तहसील परिसर में महापंचायत का एलान किया जाएगा। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, विनीत त्यागी, गौरव त्यागी, हैप्पी, रोहित त्यागी, आशु त्यागी, योगेश सिरोही, इरफान, शहजाद मौजूद रहे।