फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP officials agog with rumors of lunch

भाजपा के लंच की अफवाह से अफसरों में हड़कंप

Sat, 28 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP officials agog with rumors of lunch
bjp
‘भाजपा का एक प्रत्याशी व्यापारियों को लुभाने के लिए लंच और शराब परोस रहा है।’ शुक्रवार दोपहर निर्वाचन कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जब फोन पर यह सूचना दी तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पूरा मामला अफवाह का निकला। स्टेटिक टीम का एक दस्ता मौके पर पहुंचा। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी देखी गई। पता चला कि मामला सपा के एक व्यापारी नेता द्वारा भाजपा में शामिल होने का है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट में बनाए गए निर्वाचन कंट्रोल रूम में यह फोन आया। फोन करने वाले का कहना था कि शास्त्रीनगर स्थित एक फार्म हाउस में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग व्यापारियों को लुभाने के लिए पार्टी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी सिंह ने तत्काल एक स्टेटिक टीम को मौके पर रवाना किया। वहां पता चला कि इस कार्यक्रम की अनुमति पहले से ही भाजपाइयों ने ले रखी है।

दरअसल सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रहे व्यापारी नेता धनेश सिंघल अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हुए थे। मेयर अशु वर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

व्यापारी नेता धनेश सिंघल ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम की चुनाव आयोग की टीम द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी। इसकी अनुमति भी पूर्व में ही ले ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed