फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP leader Usha Chaudhary filed complaint against Mandal President Rahul Goyal

विवाद में आरोप और माफी: मंडल अध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप, फिर राहुल गोयल ने मांगी मांफी

Mon, 17 Nov 2025 09:22 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 17 Nov 2025 09:22 PM IST
सार

भाजपा नेता उषा चौधरी ने मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। विवाद बढ़ने पर मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी मांगी है।

विज्ञापन
BJP leader Usha Chaudhary filed complaint against Mandal President Rahul Goyal
मुरादनगर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता ने मंडल अध्यक्ष पर गाली-गलौच व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष को शिकायत करते हुए कार्रवाई मांग की है। वहीं मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर क्षमा मांगी है। इस प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

 
दरअसल, भाजपा नेता उषा चौधरी ने बताया कि 15 नवंबर को रावली कलां गांव में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया, जिससे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। भाजपा नेत्री को कार्यक्रम में अतिथियों को तिलक लगाने का जिम्मा सौंपा गया था। भाजपा नेता का आरोप है कि मुरादनगर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल ने मेरे साथ अभद्रता व गाली-गलौच की।
विज्ञापन


सार्वजनिक रूप से किए गए अपमान से मै काफी आहत हूं। महिला ने इस संबंध में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को शिकायत दी है। महिला का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में शिकायत की जाएगी। मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर महिला नेत्री से सार्वजनिक माफी मांगी है। महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल का कहना है कि दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई थी। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed