फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP guided by the principles of Karma Yoga; the lotus will bloom again: Pankaj Chaudhary

कर्मयोग के सिद्धांत पर चल रही भाजपा, फिर खिलेगा कमल: पंकज चौधरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP guided by the principles of Karma Yoga; the lotus will bloom again: Pankaj Chaudhary

विज्ञापन
गाजियाबाद। जन्माष्टमी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पंकज चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म का संदेश देता है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें इसी कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी हैं। प्रदेश की जनता सरकार के विकास और सुशासन से संतुष्ट है। 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय, उज्ज्वला कनेक्शन, निशुल्क राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सांस्कृतिक स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। मथुरा-वृंदावन और ब्रजभूमि को भव्य स्वरूप देने का काम भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, मंत्री सुनील शर्मा, नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी और संजीव शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed