फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP councillor and mayor clash at the municipal corporation.

Ghaziabad News: नगर निगम में भिड़े भाजपा के पार्षद और महापौर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP councillor and mayor clash at the municipal corporation.

विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर मंगलवार को बुलाई गई नगर निगम की बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा का अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया। एक ही दल से चुनी गई महापौर और पार्षदों के बीच तीखी बहस के बाद जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।
बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने और पार्षदों के सम्मान के मुद्दे पर बहस छिड़ी थी। हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब भाजपा महापौर सुनीता दयाल ने पार्षद राजीव शर्मा और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी को बैठक से बाहर करने की बात कह दी। इस पर बैठक में मौजूद अन्य पार्षद भी भड़क गए और माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा पार्षद और कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने महापौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। नामित पार्षद सुनील यादव ने अधिकारियों पर नियम विरुद्ध सुविधाएं लेने का आरोप लगाया। इस पर नगर आयुक्त ने एतराज जताया। इस मुद्दे को लेकर भी बैठक में काफी देर तक माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शर्मा ने दावा किया कि महापौर ने हाल ही में सरकारी पैसे से इनोवा क्रिस्टा कार खरीदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार को एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है और इसके कई ओवरस्पीडिंग चालान भी कट चुके हैं। शर्मा ने पूरे मामले की शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से करने की बात कही है।
----
महापौर को बाहर करने का अधिकार नहीं
महापौर को शायद अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है। वह किसी पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकतीं। नगर निगम में जो कार्य हो रहे हैं, उनके बारे में सबको पता है। कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता। इसके बावजूद सारे काम नियम विरुद्ध कराए जा रहे हैं। जांच हुई तो सारी हकीकत सामने होगी। पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

-प्रवीण चौधरी, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी, नगर निगम गाजियाबाद
----
हर बार माहौल खराब कर रहे
राजीव शर्मा, प्रवीण चौधरी समेत एक-दो लोग और हैं, जो कार्यकारिणी, बोर्ड और अन्य अवसरों पर बुलाई जाने वाली बैठकों में माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई बैठक में भी इन लोगों ने इसी तरह का रवैया अपनाया था, फिर भी मैंने बर्दाश्त किया। अब पानी सिर से उतर रहा है। इसकी शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की जाएगी। जहां तक भ्रष्टाचार की बात है तो शहर के लोग जानते हैं कि मैंने जो कार्य किए हैं, वे आज तक शहर में कोई नहीं करा पाया।
-सुनीता दयाल, महापौर, नगर निगम गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed