{"_id":"6aceff914f013abd0a04beec","slug":"bilal-accused-in-the-vinod-gupta-murder-case-arrested-in-a-police-encounter-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Wed, 14 Oct 2026 09:35 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:35 AM IST
सार
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में 12 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बिलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बिलाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के खानपुर जप्ती रोड पर श्मशान घाट के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में 12 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। 14 अक्तूबर की रात करीब 1:05 बजे खानपुर जप्ती रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस का हत्या के मामले में फरार बिलाल से सामना हो गया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें बिलाल के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी बिलाल पुत्र कासिम, निवासी गिरी मार्केट का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित संलिप्तताओं की जांच कर रही है।