{"_id":"66e1cb88b091bb08cf002bd3","slug":"biker-molested-a-woman-bringing-milk-in-muradnagar-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बाइकर्स ने दूध लेकर आ रही महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर मारे थप्पड़; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बाइकर्स ने दूध लेकर आ रही महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर मारे थप्पड़; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Wed, 11 Sep 2024 10:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:26 PM IST
सार
गाजियाबाद के मुरादनगर में दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला को थप्पड़ भी मारे।
विज्ञापन
बाइकर्स ने दूध लेकर आ रही महिला से की छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक सवार दो युवकों ने दूध लेकर आ रही महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच कर महिला के थप्पड़ मारे। वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबलिग समेत आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक की पत्नी अपने तीन साल के बच्चे के साथ दूध लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंची तो बाइक सवार चार युवक आए, जिसमें पीछे से बैठे दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच कर महिला के थप्पड़ मारे, शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
किसी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। महिला ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन