फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riders hypnotized an elderly woman and stole her gold chain.

Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर बाइक सवारों ने लूटी सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riders hypnotized an elderly woman and stole her gold chain.
मुरादनगर। रेलवे रोड पर सब्जी लेने आई बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। करीब दो घंटे तक महिला बेसुध रही। पुलिस रेलवे रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों को तलाश में लगी है।
विज्ञापन


न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी शारदा रावल(70) ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह रेलवे रोड पर सब्जी लेने आई थी। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाने का रास्ता पूछा। महिला ने युवक से कहा कि सीधे चले जाओ हाईवे पर पहुंच जाओगे। तभी बाइक से दूसरा युवक उतरा और बात करते समय महिला को जेब से निकाल कर रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद महिला बेसुध हो गई और करीब 100 मीटर तक युवकों के पीछे चलती रही। सुनसान जगह पहुंचने पर बदमाशों ने शारदा के हाथ में नकली नोटों की गड्डी पकड़ाकर गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। इसी बीच अपनी मां को तलाश करता हुआ नितिन वहां आया। अपनी मां को बेसुध देख पुलिस कंट्रोल पर इसकी सूचना दी। महिला दो घंटे से अधिक समय तक बदहवाश रही। होश आने पर महिला ने आपबीती बताई। एसीपी का कहना है कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed