{"_id":"685c4a0b5fe48b5572074f8a","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-mini-truck-companion-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-664527-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद।
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित मेरठ रोड पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर मुरादनगर से दिल्ली लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में भूपेंद्र सिंह निवासी मधु विहार जोशी कालोनी दिल्ली की मौत हो गई, जबकि साथी ओमप्रकाश घायल हो गए। मृतक भाई ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मधु विहार दिल्ली स्थित जोशी कालोनी निवासी गोविंदा की तरफ से मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंदा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई भूपेंद्र अपने साथी प्रकाश के साथ मुरादनगर से दिल्ली स्थित अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह दोनों मेट्रो पिलर संख्या 686 मोरटा के पास पहुंचे, तभी मेरठ की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहे मिनी ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में भूपेंद्र का सिर गाड़ी के नीचे आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी ओमप्रकाश घायल हो गया। घायल ओम प्रकाश ने ही पुलिस और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। गोविंदा ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।