{"_id":"698f862d54a961b1910815da","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15665-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की माैत
विज्ञापन
लोनी। बेलगाम ट्रक ने मंडोली मार्ग पर शुक्रवार को बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। युवक के परिजन ने चालक के खिलाफ बॉर्डर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
दिल्ली कबीर नगर स्थित सिलाई की फैक्टरी में नौकरी करने वाले शौकीन (34) मूलरूप से मेरठ सरधना के बहादुर पुर गांव में रहने वाले थे। उनके भाई शकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शौकीन मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले ममेरे भाई के घर जा रहे थे।
शौकीन दोपहर को ममेरे भाई राजा उर्फ राजूखान के साथ कबीर नगर से लोनी के लिए बाइक पर चले थे। जब वे मंडोली रोड स्थित कृष्णा विहार चौक के पास पहुंचे तो पीछे से सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संतुलन बिगड़ने से बाइक पर पीछे बैठे शौकीन रोड पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ममेरे भाई ने राहगीरों की सहायता से निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान शौकीन ने दम तोड़ दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर भागे हुए चालक की तलाश में जुटी है।