फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bike loot by intoxicated hanky

बदमाशों ने नशीला रुमाल सुंघाकर बाइक, मोबाइल व पर्स लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
bike loot by intoxicated hanky
नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक -मोबाइल लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। हापुड़ के गांव यादनगर निवासी छोटन नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं और जेजे कॉलोनी सेक्टर-49 में बड़े भाई के साथ रहते हैं। दिल्ली निवासी उनके बहनोई सोनू ने बताया कि पांच दिन पहले छोटन शाम करीब साढ़े 5 बजे हापुड़ से बाइक लेकर नोएडा के लिए निकले थे। मसूरी चौराहे से गाजियाबाद की तरफ सड़क किनारे रुककर वह लघुशंका करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और बाइक, मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। देररात तक नोएडा न पहुंचने पर बड़े भाई ने छोटन को फोन किया तो वह बंद मिला। सोनू का कहना है कि अनहोनी की आशंका के चलते सूचना मिलने पर वह नोएडा पहुंच गए। रात करीब तीन बजे छोटन मसूरी क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे बेसुध हालत में पड़े मिले।
पीड़ित को भटकाती रही मसूरी व पिलखुवा पुलिस
छोटन रिपोर्ट लिखाने के लिए मसूरी थाने पहुंचा तो वहां की पुलिस ने घटनास्थल पिलखुवा का बताते हुए वहां जाने को कहा। वह पिलखुवा कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने घटनास्थल मसूरी का बताते हुए रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। सोनू का कहना है कि तीन दिन तक मसूरी व पिलखुवा पुलिस छोटन को चक्कर कटाती रही। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद मसूरी पुलिस रिपोर्ट लिखने को तैयार हुई।
विज्ञापन

लूट की घटना चोरी में की दर्ज
पीड़ित छोटन और उसके परिजनों का कहना है कि मसूरी पुलिस इस शर्त पर रिपोर्ट लिखने को तैयार हुई कि तहरीर लूट की बजाय चोरी मे देनी होगी। मजबूरी में पीड़ित को पुलिस के मनमाफिक तहरीर देनी पड़ी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर लूट की घटना चोरी में दर्ज की है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed