फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike collided with divider on DME, one died

Ghaziabad News: डीएमई पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider on DME, one died
मसूरी।
विज्ञापन

क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी बाइक सवार गंभीर हालत में मिला, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह सवा 5 बजे सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कुशलिया गांव के सामने मेरठ से गाजियाबाद की ओर आ रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, दो युवक भर्ती हैं। हादसे में मृत युवक की पहचान अभिषेक (22) पुत्र अरविंद निवासी सेक्टर 49 बरौला नोएडा के रूप में हुई तथा दोनों घायलों की पहचान श्रवण कुमार (18) व योगेश (19) निवासी सेक्टर 49 बरौला नोएडा के रूप में हुई। दोनों घायलों का जिला संयुक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अभिषेक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से नोएडा जा रहा थे, जब वह कुशलिया गांव के सामने पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर साइड में डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, बीती रात पुलिस को मसूरी क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के नीचे बाइक सवार व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृत व्यक्ति की पहचान अमित 30 पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव सपनावत कपूरपुर हापुड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि अमित किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ है।अमित शास्त्री नगर गाजियाबाद स्थित दूध की डेयरी में कार्य करता था।सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है,तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed