फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike and scooter collided head-on, two youths died

Ghaziabad News: आमने-सामने से भिड़ीं बाइक व स्कूटी, दो युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Bike and scooter collided head-on, two youths died
मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग पर नवीपुर पुलिया से आगे शुक्रवार दोपहर आमने-सामने से बाइक व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक व स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद व मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के नहाली गांव निवासी अरशद स्कूटी से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पाइपलाइन मार्ग से दिल्ली जा रहे थे। नवीपुर पुलिया से आगे एक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक व स्कूटी सवार अरशद काफी दूर तक उछलकर गिरे। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने बाइक सवार शहनवाज उर्फ शानू (19) पुत्र जमील व जहांगीर (26) पुत्र आसिफ निवासी पसौंडा थाना टीला मोड़ को मृत घोषित कर दिया जबकि अबरार पुत्र निजाम निवासी मुजफ्फरनगर को गाजियाबाद और अरशद को मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। स्कूटी सवार युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस की फील्ड यूनिट ने जाकर मौके पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

नमाज पढ़कर लौट रहे थे बाइक सवार युवक

बताया गया है कि बाइक सवार शहनवाज, जहांगीर व अबरार शुक्रवार दोपहर फर्रुखनगर स्थित एक मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे। किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सामने से स्कूटी में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व स्कूटी सवार चारों युवक उछलकर अलग-अलग जाकर गिरे। इतना ही स्कूटी सवार अरशद का हेलमेट तक टूट गया, उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया।



मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही बाइक सवार युवकों के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। शहनवाज व जहांगीर का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जहांगीर की मां अखलीमा बेटे का शव देखकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed