Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Big dreams at a young age: daughters and sons make history on the sports field.

Ghaziabad News: छोटी उम्र में बड़े सपने, खेल के मैदान में बेटियों और बेटों ने रचा इतिहास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Big dreams at a young age: daughters and sons make history on the sports field.

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के नन्हे खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास से खेल के मैदान में नई पहचान बना रहे हैं। कोई कराटे में विरोधियों को मात देकर पदकों की झड़ी लगा रहा है तो कोई तीरंदाजी और निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। इन खिलाड़ियों ने छोटी उम्र में ही जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग की अहम भूमिका है।
आठ साल की अर्शी के नाम 41 पदक
इंदिरापुरम निवासी आठ वर्षीय अर्शी कराटे में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कक्षा दो की अर्शी अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 41 पदक जीत चुकी हैं। इनमें 27 स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा ब्राउन-द्वितीय बेल्ट हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2026 में भूटान में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में अर्शी ने काटा और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। उनका लक्ष्य ब्लैक बेल्ट हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। अर्शी की मां हिना ने बताया कि कराटे बच्चों की आत्मरक्षा और शारीरिक फिटनेस के लिए बेहतर खेल है।
विज्ञापन


10 साल के अग्रिम ने कराटे में जीते 102 पदक
इंदिरापुरम की राजहंस सोसायटी निवासी दस वर्षीय अग्रिम अरोड़ा कराटे में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। पांचवीं के छात्र अग्रिम अब तक जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 102 पदक जीत चुके हैं। इनमें 62 स्वर्ण, 22 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। वह ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं। अग्रिम तीन साल की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं और पिछले आठ वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अग्रिम की मां ऋचा अरोड़ा ने बताया कि कराटे से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। अग्रिम कोविड के दौरान बीमार हुए थे, लेकिन नियमित खेल के कारण वह जल्दी स्वस्थ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीरंदाजी और निशानेबाजी में वेरोनिका का दमदार प्रदर्शन
साहिबाबाद निवासी 10 वर्षीय वेरोनिका गुप्ता तीरंदाजी और निशानेबाजी दोनों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। वर्ष 2024 में गुंटूर में आयोजित नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने गोवा की इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में वह पांच पदक और प्री-स्टेट आर्चरी प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2026 की सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed