फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Big accident in Bulandshahr car going in wedding procession six people drown in canal

बुलंदशहर में बड़ा हादसा: बरात में जा रही कार नहर में गिरी, तीन भाई-बहन की मौत; तीन की तलाश जारी

Mon, 04 Mar 2024 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2024 09:01 AM IST
सार

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरात में जा रही एक ईको कार हादसे का शिकार हो गई। कार नहर में गिर गई। हादसे में तीन भाई-बहन की मौत हो गई, तीन अन्य के शवों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Big accident in Bulandshahr car going in wedding procession six people drown in canal
Bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा हादसा हुआ। यहां बरात में जा रही एक ईको कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार छह लोग नहर में डूब गए। तीन के शव मिल गए हैं। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ककोड़ के गांव शेरपुर से अलीगढ़ बरात में ईको कार से छह लोग जा रहे थे। रविवार रात को जैसे ही गाड़ी कपना गांव स्थित नहर के पुल पर पहुंची तो जर्जर पुल से कार बेकाबू होकर गिर गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार छह लोग डूब गए। स्थानीय गोताखोर की मदद से रात को तीन लोगों के शव निकाले गए, इसके अलावा तीन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे। 

जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची। तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। तभी कार सवार लोगों को निकालने के प्रयास में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। 
 

स्थानीय गोताखोर ने तलाश शुरू कर दी। इसमें सोमवार सुबह तक मनीष, कांता और अंजलि के शव को बाहर निकाल लिए गए, और अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed