फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bibcol Bulandshahr to produce 10 lakh covaxin doses per month soon after getting orders know all about it

#LadengeCoronaSe: अब बुलंदशहर की कंपनी बनाएगी कोवैक्सीन, हर माह 10 लाख डोज होंगे तैयार

Wed, 12 May 2021 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 May 2021 02:10 PM IST
सार

भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को अब बुलंदशहर स्थित कंपनी बिबकोल भी बनाएगी। यहां हर माह कोवैक्सीन की 10 लाख डोज का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bibcol Bulandshahr to produce 10 lakh covaxin doses per month soon after getting orders know all about it
बिबकोल में होगा कोवैक्सीन का निर्माण, बुलंदशहर डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इस वक्त कोरोना का कहर चरम पर है, ऐसे में इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए और अगली लहर का डट कर मुकाबला करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाना जरूरी है। लेकिन यह संभव नहीं है कि कोई एक कंपनी ही भारत जैसे बड़े देश की वैक्सीन जरूरतों को पूरा कर सके। ऐसे में अलग-अलग कंपनियां जब तक वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में नहीं उतरेंगी देश की मांग पूरी कर पाना आसान नहीं है।

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए अब भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को बुलंदशहर स्थित कंपनी बिबकोल भी बनाएगी। यहां हर माह कोवैक्सीन की 10 लाख डोज का निर्माण किया जाएगा। इस बात की पुष्टि बिबकोल के जनरल मैनेजर/कंपनी सेक्रेटरी संदीप कुमार लाल ने की। उन्होंने बताया कि यहां हर माह एक मिलियन डोज का उत्पादन होगा। ऑर्डर मिलते ही उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए 30 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक और बिबकोल के बीच एमओयू साइन हुआ है। अभी तक जैव प्रोद्योगिकी विभाग भारत की कंपनी बिबकोल ( भारत इम्यूनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड) पोलियो वैक्सीन बनाती है। बुलंदशहर के डीएम रविन्द्र कुमार ने कोवैक्सीन बनाने के लिए अधिकृत हुई बिबकोल का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन निर्माण की तैयारियों का भी जायजा लिया।

बता दें कि बिबकोल बुलंदशहर के चोला में स्थित है। बिबकोल एक पब्लिक सेक्टर यूनिट है जिसकी स्थापना 1989 में की गई थी। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसके माध्यम से वह देश को पोलियो वैक्सीन बनाने और आपूर्ति में आत्मनिर्भर करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed