{"_id":"60351a230be57025e541b888","slug":"bhartiya-kisan-union-president-naresh-tikait-reached-at-up-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 90 दिनों से सीमाओं पर डटा है, सरकार ही आगे की रणनीति बताए: राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 90 दिनों से सीमाओं पर डटा है, सरकार ही आगे की रणनीति बताए: राकेश टिकैत
Tue, 23 Feb 2021 08:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंगलवार को यूपी गेट आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा की आंदोलन स्थल पर किसान 90 दिनों से डटा हुआ है। सरकार ही आगे की रणनीति बताए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता गांव में नहीं जाए। अभी माहौल गर्म है।
पूर्ण बहुमत की सरकार है फिर भी गांवों में भाजपा के नेता का विरोध हो रहा है, सरकार को एक बार विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी का विरोध नहीं कर रहे। हम सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हमें नहीं पता सरकार और किसानों के बीच बना गतिरोध कैसे टूटेगा। सरकार का रवैया पूरी तरह से तानाशाही वाला है सरकार नहीं चाहती कि सरकार के सामने कोई अपनी बात रखे। उन्होंने राजनाथ सिंह को अच्छा आदमी बताते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को तजुर्बा है।
विज्ञापन
वह मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह रास्ता निकाल सकते हैं। सरकार राजनाथ सिंह से कहे कि किसानों के मामलों को निपटाया जाए। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा लगातार महापंचायत करने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र है, प्रियंका गांधी को पंचायतें करने का अधिकार है।