फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bhakiyu staged a sit-in at the sub-district magistrate's office

Ghaziabad News: भाकियू ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in at the sub-district magistrate's office
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू से जुड़े किसानों ने खसरा खतौनी में नाम व अंश त्रूटि संशोधन न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। नायब तहसीलदार ने समाधान का भरोसा देकर आंदोलनकारी किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले किसान एकत्रित होकर मंगलवार दोपहर तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। सुविधा शुल्क दिए बिना कोई काम नहीं होता। जान बूझकर खसरा खतौनी में नाम व अंश गलत चढ़ा दिए गए। किसान सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र देकर लगातार तहसील के चक्कर काट रहे, मगर कोई कार्रवाई नहीं होती। आक्रोशित किसान करीब पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। नायब तहसीलदार किसानों के बीच पहुंचे और उनसे वार्ता कर समाधान का भरोसा दिया। आंदोलन में विनीत त्यागी, आकाश त्यागी, गौरव त्यागी, दुष्यंत त्यागी, इरफान, फिरोज खान, रिंकू त्यागी, प्रवीण त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed