Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bhai Dooj 2026 Find out auspicious time for applying the tilak to brothers

भैया दूज कल: कब से कब तक लग रहा है राहु काल? भाइयों को टीका करने का क्या है शुभ-मुहूर्त; जानिए

Tue, 10 Nov 2026 10:49 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 10 Nov 2026 10:49 PM IST
सार

भैया दूज 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहु काल रहेगा, जिसे छोड़कर टीका लगाना शुभ है। मान्यता है कि यमराज अपनी बहन यमी से मिलने गए थे।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 Find out auspicious time for applying the tilak to brothers
भाई दूज 2026 - फोटो : AI

विस्तार

भाई बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। भैया दूज पर दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक राहु काल रहेगा। राहु काल को छोड़कर पूरा दिन भाइयों को टीका लगाने के लिए शुभ रहेगा। इसी दिन चित्रगुप्त पूजा और कुछ लोग विश्वकर्मा पूजन भी करते हैं।

विज्ञापन


पंडित शिवकुमार ने बताया कि भैया दूज के दिन दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे तक राहु काल रहेगा। बस इतने समय को छोड़कर पूरे दिन टीका करना शुभ रहेगा। सुबह 07:00 बजे से शुभ मुहूर्त हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक 03:53 बजे तक मीन लग्न में तिलक करना श्रेष्ठ होगा। इसके बाद तृतीया तिथि आ जाएगी। अति आवश्यक होने पर उसके बाद भी तिलक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

टीका करने का शुभ-मुहूर्त
- सुबह 07:00 बजे से 09:24 बजे तक वृश्चिक लग्न
- सुबह 09:24 बजे से 11:30 बजे तक धनु लग्न
- दोपहर 02:38 बजे से 03:53 बजे तक मीन लग्न

विज्ञापन

बहनों ने खरीदा नारियल और मिठाई
भैया दूज से एक दिन पहले बहनों ने नारियल और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। अंबेडकर रोड, शास्त्रीनगर, राकेश मार्ग, घंटाघर और मंडी में गोलों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। वहीं, भाईयों ने बहनोंं के लिए गिफ्ट आदि की भी खरीदारी की।

विज्ञापन

जानें मान्यता
इस त्योहार के साथ भी कई किंवदंतियां जुड़ी हैं। एक मान्यता के अनुसार यम आज के दिन अपनी बहन यमी से मिलने पहुंचे थे। जो कई दिनों से उनके आने का इंतजार कर रही थी। अपने भाई को सामने देख यमी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने अपने भाई की खूब आवभगत की। यमराज ने प्रसन्न होकर यमी से वरदान मांगने को कहा। यमी ने मांगा कि आज के दिन जो भाई बहन यमुना नदी में स्नान करेंगे उन्हें मुक्ति मिल जाए। जो बहन इस दिन भाई को टीका लगाएंगी उसे यमराज का भय नही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed