फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beware... now if you break traffic rules, you will be fined by the third eye.

Ghaziabad News: सावधान...अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो तीसरी आंख से होगा चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Beware... now if you break traffic rules, you will be fined by the third eye.
गाजियाबाद। शहर में अब यातायात नियमों का उल्लंघन कर बच निकलना आसान नहीं होगा। तिराहों-चौराहों की निगरानी और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) ने शनिवार से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर में 41 स्थानों पर 300 हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कैमरों के जरिये पहला चालान हापुड़ चुंगी पर बिना हेलमेट के चल रहे स्कूटी सवार का किया गया। रविवार से शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इन्हीं कैमरों की मदद से कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इस सिस्टम से जहां यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसके तहत लगाए गए कैमरे रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन से लैस हैं। इसमें 53 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन कैमराें के जरिये कंट्रोल रूम में बैठकर ट्रैफिक पुलिस उन वाहन चालकों पर भी निगाह रख सकती है, जो रेड लाइट जंप करते हैं। ये कैमरे ऐसे लोगों की फोटो लेने के साथ ही वाहन के नंबर के आधार पर खुद चालान काटने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके माध्यम से बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाले चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा इनसे रेड लाइट पर वाहनों के दबाव के हिसाब से रेड/ग्रीन लाइट की टाइमिंग खुद सेट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed