Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Before Diwali, funds for children under the Bal Seva Yojana arrived.

Ghaziabad News: दिवाली से पहले बाल सेवा योजना के बच्चों की आई धनराशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali, funds for children under the Bal Seva Yojana arrived.

विज्ञापन
गाजियाबाद। बाल सेवा योजना के तहत सामान्य बच्चों को मिलने वाली राशि दिवाली से पहले उनके खातों में भेज दी गई है। 2500 रुपये का यह आर्थिक सहयोग हर महीने दिया जाता है। अभी बच्चों को जुलाई से सितंबर तक तीन महीने की राशि दी गई है।



यह राशि बच्चों के भरण-पोषण और देखभाल के लिए दी जाती है। इस बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर ने बताया कि इस योजना के तहत दो वर्गों में अलग-अलग धनराशि दी जाती है। जिन बच्चों ने कोविडकाल के दौरान माता या पिता या दोनों को खोया है, उन्हें चार हजार रुपये की भरण-पोषण राशि दी जाती है। वह पहले ही आ चुकी है।
विज्ञापन




2500 रुपये की राशि उन बच्चों को दी जाती है, जिन्होंने सामान्य परिस्थितियों में अपने माता या पिता को खोया है। इसे बाल सेवा योजना सामान्य कहा जाता है। इसके तहत जिले में 594 बच्चों को यह राशि दी जा रही है। इन्हें दिवाली से पहले जुलाई से सितंबर तक तीन महीने के 7500 रुपये खातों में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed