फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Been together 15 thousand young voters aware

एक साथ 15 हजार युवा करेंगे मतदाताओं को जागरूक

Tue, 24 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Been together 15 thousand young voters aware
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : file photo

मतदाता जागरूकता दिवस पर बुधवार को कविनगर रामलीला मैदान में एकसाथ 15 हजार विद्यार्थी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। यह कार्यक्रम अब शाम की बजाय दिन में ही होगा और शाम को घरों के बाहर कैंडल जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान पहले शाम को होने वाला था, लेकिन कई कारणों से इस कार्यक्रम को अब सुबह ही आयोजित किया जा रहा है। एक साथ दस हजार कैंडल बच्चों द्वारा जलाए जाने में खतरा था, जिसके चलते विद्यार्थी अब अपने घरों के बाहर शाम को कैंडल जलाएंगे। 
विज्ञापन


किसी भी हादसे से बचने के लिए यह तय किया गया कि दिन में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे विद्यार्थी अपने घर के बाहर कैंडल जलाएंगे और सेल्फी लेकर स्कूल के प्रिंसिपल को व्हॉट्सएप करेंगे। सेल्फी भेजे जाने पर उन्हें मतदाता जागरूकता के लिए पांच अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नहीं आएंगी गीता फोगट, अभिनेता रवि गोसाईं पहुंचेंगे
मतदाता जागरूकता दिवस में गीता फोगाट को आना था लेकिन मेरठ में एक कार्यक्रम के चलते वह नहीं आ सकेंगी। टीवी और फिल्म अभिनेता रवि गोसाईं और गायक अल्फाज विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

संजयनगर में बच्चों ने निकाली रैली
 शहर में मंगलवार को भागीरथ पब्लिक स्कूल के  बच्चों ने संजयनगर सेक्टर-23 में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बैनर-पोस्टर के  साथ बुलंद आवाज में नारेबाजी करते हुए बच्चों ने लोगों से मत डालने की अपील की। रैली में हरीश, महेश शुक्ला, कंचन सेठ, स्नेह झा व रजनी आदि शामिल रहे।


आरडी मेमोरियल स्कूल के  विद्यार्थियों ने घूकना में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों के साथ ही परमार्थ समिति ने भी सेक्टर-23 में जागरूकता रैली निकाल लोगों से वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम में आलोक गर्ग, वीके अग्रवाल, देवेंद्र हितकारी, बीएन अग्रवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed