फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Basil officials, employees sent on three-day remand in bribery case

Ghaziabad News: रिश्वत लेने के मामले में बेसिल के अधिकारियों, कर्मचारियों को तीन दिन की रिमांड पर भेजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Basil officials, employees sent on three-day remand in bribery case
गाजियाबाद। सीबीआई कोर्ट ने ब्राॅडकास्ट इंजीनियरिंग कंस्लटेंट इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) कंपनी के सीएमडी जार्ज कुरुविला, प्रबंधक रमित लाला और निजी कंपनी के मालिक जेएमपी खन्ना, उसकी बेटी मोनिका धवन, बहन चारु खन्ना, जेएमपी के वाहन चालक विष्णु बहादुर को फिर से तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। इसके पहले अदालत ने दो मई को तीन दिन की रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीआई ने आरोपियों को पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की। सीबीआई ने कहा कि रिश्वत लेने के मामले में अभी और साक्ष्य जुटाना है। अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली। भारत सरकार का उपक्रम बेसिल परामर्श एजेंसी, प्रणाली एकीकरण के साथ-साथ प्रसारण इंजीनियरिंग और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक तकनीकी समाधान प्रदाता के रूप में काम करती है। आरोप है कि पद का गलत प्रयोग कर जीएम रमित लाला ने एक ठेकेदार को काम दिलाने व पहले की रुकी हुई धनराशि का भुगतान कराने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

आरोप है कि सीएमडी जॉर्ज कुरुविला और कंपनी के जीएम रमित लाला ने एक प्राइवेट कंपनी फ्यूजन कॉरपोरेशन के मालिक जेएमपी खन्ना, उसकी बेटी मोनिका धवन उसकी बहन चारु खन्ना व कंपनी मालिक का ड्राइवर विष्णु बहादुर बिका कंपनी मिलकर ठेकेदारों से रिश्वत लेते थे। रमित लाला को ठेकेदार ने एक सप्ताह पहले दो लाखों रुपये की रिश्वत दी थी। ठेकेदार की कर्मचारी मोनिका धवन ने वीडियो कॉलिंग के जरिए प्लानिंग की थी एवं के संबंध में बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने मामले की शिकायत सीबीआई से की थी। ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने रमित लाला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। पूछताछ के लिए सीबीआई ने सभी आरोपियों को दो मई तक का पुलिस डिमांड कस्टडी मांगी थी। पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के कारण सीबीआई ने रिमांड बढ़ाने की अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed