फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bar Association Elections: Uproar over Harendra Gautam being declared victorious

बार एसोसिएशन चुनाव : हरेंद्र गौतम को विजयी घोषित करने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Uproar over Harendra Gautam being declared victorious
गाजियाबाद। जिला बार एसोसिशन के चुनाव में सोमवार को जैसे ही सचिव पद के उम्मीदवार हरेंद्र गौतम को विजयी घोषित किया गया, वैसे ही हंगामा खड़ा हो गया। घोषणा बार की कार्यकारी अध्यक्ष मृदुला त्यागी ने की। इसके बाद चुनाव संयोजक स्नेह त्यागी ने सचिव पद के लिए 25 जुलाई को फिर से मतदान कराने का एलान कर दिया। इससे उम्मीदवार हरेंद्र गौतम और अमित नेहरा के समर्थकों में टकराव की नौबत आ गई।
विज्ञापन

मृदुला राय त्यागी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि 19 जुलाई को हुए चुनाव में सचिव पद पर हरेंद्र कुमार गौतम को 892 मत, अमित नेहरा को 891 और वरुण त्यागी को 753 मत प्राप्त हुए। हरेंद्र को वर्ष 2024-2025 में बार एसोसिएशन के सचिव पद पर घोषित किया जाता है। फिर से मतदान कराए जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

अमित नेहरा पक्ष ने इस घोषणा का खुलकर विरोध किया। हरेंद्र के समर्थकों ने इसका जवाब दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिला बार एसोसिएशन के सभागार में दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, जो थोड़ी ही देर में हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वरिष्ठ वकीलों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो स्थिति बहुत खराब हो सकती थी। अमित नेहरा पक्ष के लोगों का कहना था कि हरेंद्र सचिव की कुर्सी पर बैठ गए थे। जब संयोजक ने चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।




दो वोटों की गड़बड़ी सामने आई
चुनाव संयोजक स्नेह त्यागी का कहना है कि कुल 2,553 वैध मत पत्र जारी किए गए थे। मतगणना के दौरान दो मतपत्र अवैध पाए गए। इन्हीं मतों को जोड़कर हरेन्द्र कुमार गौतम के दो मत पत्र अधिक हैं। हरेन्द्र ने दबाव बनाया कि अवैध मतपत्र उनके पक्ष में जोड़कर विजयी घोषित किया जाए जबकि चुनाव समिति ने इन्हें जारी ही नहीं किया था। विवाद होने पर तीनों प्रत्याशियों ने कहा था कि चुनाव समिति का निर्णय मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed