{"_id":"5828a20b4f1c1b4304b37749","slug":"banks-will-be-closed-today-will-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी परेशानी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
1000 और 500 रुपये के पुराने नोट बदलने और जमा करवाने वालों को आज निराशा हाथ लगेगी। गुरु नानक जयंती और गंगा स्नान के चलते सोमवार को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में सिर्फ एटीएम से ही लोगों को सहारा मिल सकता है। हालांकि शहर के आधे से ज्यादा एटीएम अब तक काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को गुरु नानक जयंती और गुरु पूर्णिया के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐेसे में अब मंगलवार को ही 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट बदले या जमा किए जा सकेंगे। दूसरी ओर यह संभावना भी जताई जा रही है कि सरकार की ओर से नोट बदलने की निर्धारित सीमा 4000 से बढ़ाकर अब 10 हजार की जा सकती है।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।उधर, 1000-500 के नोट बदलने और जमा करने के लिए चौथे दिन भी भारी भीड़ बैंकों और डाकघरों के सामने लगी रही। रविवार को अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में लोग बैंकों के बाहर लाइन लगाकर खडे़ थे।
विज्ञापन
बैंक सूत्रों का कहना है कि बैंकों के बाहर लोगों की लाइन में कुछ ऐसे भी हैं, जो मजदूरी या कमीशन के चक्कर में दिनभर खड़े हो रहे हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक में अब आधार और पैनकार्ड से ही बदले जाएंगे नोट
1000-500 के नोट बदलने वालों के लिए बुरी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाओं में अब पुराने नोट सिर्फ उन्हीं लोगों के बदले जाएंगे, जिनके पास पैन कार्ड या आधार कार्ड में से कोई एक आईडी होगी। बाकी आईडी प्रूफ जैसे वोटर आईकार्ड, पासपोर्ट आदि मान्य नहीं होंगे। आरबीआई ने यह सर्कुलर इंडियन ओवरसीज बैंक समेत कई अन्य बैंकों को भेज दिया है।
इंडियन ओवरसीज बैंक के एजीएम अनिल कुमार दत्ता ने बताया कि बैंक को सर्कुलर मिला है कि अब नोट बदलने के लिए पैन कार्ड व आधार कार्ड की फोटोकापी ही देनी होगी। इसके साथ ही मूल दस्तावेज भी दिखाना होगा। मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो उन्हीं लोगों के नोट बदले जाएंगे, जिनके पास पैन या आधार कार्ड होगा।
हालांकि एसबीआई और पीएनबी ने ऐसे किसी सर्कुलर के मिलने से इंकार किया है। उनका कहना है कि अगर सर्कुलर मिला तो पालन किया जाएगा।
एसबीआई ने तैयार किया सॉफ्टवेयर
एसबीआई के चीफ मैनेजर पवन कुमार झा ने बताया कि एसबीआई ने सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जिसमें कोई ग्राहक एक बार एसबीआई की किसी भी ब्रांच से नोट बदलवाता है तो अगले 15 दिन तक वह दोबारा नोट नहीं बदल सकेंगे। ऐसे में उन लोगों पर लगाम कसेगी, जोकि बार-बार नोट बदलने बैंक पहुंच रहे हैं।