फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bank worker withdraws 23 thousand from account holder's check

Ghaziabad News: खाताधारक के चेक से बैंककर्मी ने निकाले 23 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bank worker withdraws 23 thousand from account holder's check
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के नवयुग मार्केट स्थित देना बैंक(हाल में बैंक ऑफ बड़ोदा) की शाखा के कर्मचारी ने विजयनगर निवासी बाबूदीन के खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि नई चेक बुक जारी करने के लिए बैंककर्मी ने चेक लिए थे। उसी चेक से यह फर्जीवाड़ा किया है। नई चेक बुक आने पर जब वह खाते से रकम निकालने पहुंचे तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। मामले मेंं उन्होंने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बाबुदीन का कहना है कि देना बैंक में उनका चालू व बचत खाता है। उनके पास देना बैंक की चेक बुक थी। 13 जुलाई को वह बैंक से 23 हजार रुपये निकालने गए। उन्होंने देना बैंक के खाते का चेक दिया तो उन्हें पता चला कि देना बैंक अब बैंक ऑफ बड़ोदा में विलय हो गया है। ऐसा में उन्हें नई चेक बुक जारी करानी होगी। बैंककर्मी ने इसके लिए उनसे हस्ताक्षर कराकर एक चेक ले लिया। उनके घर पर जब चेक पहुंची तो वह नए चेक से रुपये निकालने गए तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो बैंककर्मियों ने गाली-गलौज कर धमकी देकर उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed