{"_id":"6aa9a1ac1eb439f8c50b82aa","slug":"bank-account-details-will-have-to-be-provided-in-the-census-form-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-978372-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जनगणना फॉर्म में देनी होगी बैंक खाते की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जनगणना फॉर्म में देनी होगी बैंक खाते की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम में चल रहा जनगणना का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। इस बार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नागरिकों से उनके बैंक खाते की जानकारी भी फॉर्म में मांगी जाएगी। फॉर्म में कुल 40 सवाल शामिल किए गए हैं।
प्रशिक्षण में लखनऊ स्थित जनगणना निदेशालय से आए अधिकारियों ने अफसरों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया और उसकी बारीकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और जोनल कार्यालयों के प्रभारी मौजूद रहे।
अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब मुख्य प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इस बार नागरिक पहले पोर्टल के माध्यम से स्वयं जनगणना में हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर पहुंचकर नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जाएगा।