{"_id":"69825293d1f4fca4670cd2d6","slug":"bangalore-flight-cancelled-due-to-fog-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15210-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोहरे में रद्द हुई बंगलूरू की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोहरे में रद्द हुई बंगलूरू की उड़ान
विज्ञापन
साहिबाबाद। सुबह घने कोहरे की वजह से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। घने कोहरे में मंगलवार को बंगलूरू से हिंडन और हिंडन से बंगलूरू की उड़ान रद्द रही। अन्य शहरों की उड़ान में भी देरी हुई। वहीं कौशांबी डिपो से सुबह के समय संचालित होने वाली बसें भी प्रभावित रहीं। घने कोहरे के कारण अलग-अलग जनपदों के लिए अधिकतर बसें सुबह 9 बजे के बाद खुलीं।
मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से एयरइंडिया एक्सप्रेस की सुबह वाली बंगलूरू से हिंडन उसके बाद हिंडन से बंगलूरू की उड़ान दृश्यता कम होने की वजह से रद्द रही। इसकी सूचना एयरलाइंस कंपनी की ओर से पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी। इसके साथ ही हिंडन से कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद जाने वाली सभी उड़ानें अपने तय समय से एक से डेढ़ घंटे की देरी से उड़ीं।