फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Band manager raped a girl on the pretext of marriage, arrested

Ghaziabad News: बैंड मैनेजर ने युवती को शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Band manager raped a girl on the pretext of marriage, arrested
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक बैंड मैनेजर ने युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक सह संबंध में रहने के दौरान उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि दबाव बनाने पर आरोपी मैनेजर ने चुपके से दूसरी युवती से शादी कर ली। युवती ने पुलिस को झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी बचने के लिए अलग-अलग जगह छिप रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि बैंड मैनेजर अजहर पुत्र इरशाद अली निवासी शहीदनगर साहिबाबाद ने बाजार में आते-जाते उससे जान-पहचान की थी। कुछ दिन बाद दोस्ती में फोन नंबर लेने के बाद मैनेजर ने उसे शादी करने के लिए प्रपोज किया। युवती उसके झांसे में फंस गई और दोनों मिलने-जुलने के बहाने कई जगह घूमने जाते। आरोप है कि मैनेजर ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाए। जब भी वह शादी करने के लिए कहती तो वह जल्द ही अपने माता-पिता से फाइनल बात करने की बात बोलता था। दोनों चार साल तक एक साथ सह संबंध में रहे थे। आरोप यह भी है कि मैनेजर ने युवती पर कई बार शादी न करने की धमकी देकर दबाव बनाया और उसे डरा-धमका कर उससे संबंध बनाए। पिछले दिनों अजहर बिना बताए कहीं चला गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो युवती को उसकी चिंता होने लगी। उसने आरोपी को कई बार कॉल कर उसका पता करने का प्रयास किया लेकिन उसने कॉल उठा कर बात नहीं की। शक होने पर युवती ने उसकी जानकारी कराई तो पता चला कि अजहर का दूसरी युवती के साथ निकाह हो गया है। इसे सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसने सोमवार को थाने जाकर पुलिस को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा कराया।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी अजहर के पिता की बैंड-बाजे की दुकान है। वह उनके साथ ही काम करता है। आरोपी को शहीदनगर से गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed