{"_id":"661ae6c93e6f99960308cd77","slug":"ban-on-issuing-encroachment-notices-in-the-city-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-353159-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शहर में अतिक्रमण के नोटिस जारी करने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शहर में अतिक्रमण के नोटिस जारी करने पर लगाई रोक
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में अतिक्रमण की शिकायतें लगातार नगर निगम को मिल रही हैं। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन महापौर सुनीता दयाल ने शनिवार को नोटिस जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों दिए।
शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजे गए। कुछ जगह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। सूचना महापौर के पास पहुंची तो उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को ही आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत मिली थी, जिसका संज्ञान लेकर नोटिस भेजा गया। महापौर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उनके और उच्च अधिकारियों के बिना संज्ञान के कोई नोटिस नहीं भेजा जाएगा।
बता दें कि, शहर के बाजारों में अतिक्रमण का जाल परेशानी का सबब बन रहा है। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी-पटरी लगवाकर किराया वसूल रहे हैं। शहर के लगभग सभी मुख्य बाजार की चौड़ी-चौड़ी सड़कें अतिक्रमण के कारण सिकुड़ती जा रही हैं। तुराब नगर, घंटाघर, मालीवाड़ा, गांधी नगर, सदर बाजार सहित सभी मुख्य बाजारों में जाम जैसे हालात दिनभर बने रहते हैं। दुकानदार स्वयं दुकान के आगे चार से पांच फुट अतिक्रमण करते हैं या फिर दूसरों से कराकर किराया वसूलते हैं।