फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bail cancel builder

धोखाधड़ी कर फ्लैट बेचने वाले की जमानत अर्जी खारिज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
bail cancel builder
धोखाधड़ी कर फ्लैट बेचने वाले की जमानत अर्जी खारिज माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। अदालत ने फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर की जमानत अर्जी खारिज कर दी। बिल्डर पर आरोप है कि एक फ्लैट पर पहले से ही लोन होने के बावजूद बिना जानकारी दिए बेच दिया था, जबकि खरीदार को बताया था कि फ्लैट पर किसी तरह का कोई लोन नहीं था।   कवि नगर थाना क्षेत्र में बिल्डर विजयंत जैन ने स्वर्ण जयंती पुरम स्थित एक 200 वर्ग मीटर के प्लॉट पर 6 फ्लैट बनाए थे। फ्लैट बनाने के दौरान उसने बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया था। इसके बाद वर्ष 2012 में विजयंत जैन ने वेद प्रकाश सिंघल को  14.50 लाख रुपये में एक फ्लैट बेच दिया था। विजयंत जेन ने वेद प्रकाश सिंघल को बताया था कि फ्लैट पर किसी तरह का कोई लोन नहीं है। आरोप है कि फ्लैट खरीदने के कुछ दिन बाद ही समाचार पत्र में विजयंत जैन के खिलाफ नीलामी की खबर छपी थी। खबर पढ़ने के बाद वेद प्रकाश सिंघल ने उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विजयंत जैन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विजयंत जैन को जमानत दिलाने के लिए उसके वकील ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी है। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed