फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bade farewell to Bappa and invited Him to return next year.

Ghaziabad News: बप्पा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bade farewell to Bappa and invited Him to return next year.
साहिबाबाद। श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विधि-विधान से विसर्जन किया। अर्थला स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित विसर्जन घाट पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते रहे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ घाट पर पहुंचे और पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जित की। नगर निगम की ओर से अर्थला में विसर्जन के लिए घाट तैयार किया गया था। शाम तक घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में गणेशोत्सव का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed