{"_id":"67fbf61c6afd04d83d056125","slug":"babugarhs-veeru-climbed-a-high-tension-electricity-tower-to-get-basanti-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1005-122915-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 'बसंती' को पाने के लिए बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा बाबूगढ़ का 'वीरू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 'बसंती' को पाने के लिए बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा बाबूगढ़ का 'वीरू'
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबूगढ़ (हापुड़)। शोले फिल्म का वह दृश्य तो आपको याद ही होगा, जिसमें फिल्म का नायक वीरू (धर्मेंद्र) नायिका बसंती (हेमा मालिनी) को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में भी शनिवार को कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। फर्क सिर्फ यह था कि हापुड़ का यह वीरू अपनी बसंती के लिए हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा था। थोड़ी सी चूक में यह नादानी उसकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर में युवक को हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा हुआ देखा। लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर वह बैठा हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी देर में ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने युवक से उतरने का आग्रह किया तो उसने इन्कार कर दिया।
युवक का कहना था कि प्रेमिका के साथ शादी करना चाहता है। परिवार के लोग रिश्ते को अपना नहीं रहे हैं। युवक ने कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका नहीं आएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। इस पर पुलिस ने परिजनों से बात की और युवक को भी समझाने का प्रयास किया। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसे नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया गया।