{"_id":"67b0de389cc96eb04d0115bb","slug":"ba-pass-saadab-quit-his-job-and-started-stealing-in-trains-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-574785-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीए पास सादाब नौकरी छोड़ करने लगा ट्रेनों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीए पास सादाब नौकरी छोड़ करने लगा ट्रेनों में चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जीआरपी की टीम ने मेरठ मुंडाली से सादाब नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। उससे ट्रेनों में यात्रियों के 18 लैपटॉप व मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी एक साल पहले तक नौकरी करता था। बाद में उसने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व लैपटॉप चोरी करने का काम शुरू किया। उस पर मेरठ, गाजियाबाद में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जो पिछले एक साल में ही दर्ज हुए हैं।
जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में यात्रा के दौरान एक बार वह अपना बैग छोड़ आया और दूसरे यात्री का बैग ले आया। उसमें लैपटॉप निकला। उस लैपटॉप को आरोपी ने 15 हजार में बेच दिया। इसके बाद आरोपी ने नौकरी छोड़ दी और ट्रेनों में लैपटॉप, मोबाइल, बैग चोरी करने का काम शुरू कर दिया।
आरोपी अपने साथ खाली बैग रखता था, जिसको यात्री के पास रखकर उसका बैग उठाकर ट्रेन से उतर जाता था। आरोपी की निशानदेही पर 18 लैपटॉप, मोबाइल बरामद किए गए हैं। आराेपी अच्छे कपड़े पहनकर अधिकतर एसी व स्लीपर कोच में चढ़ता था। उसकी वेशभूषा देखकर यात्री उस पर पर ज्यादा शक भी नहीं करते थे।