{"_id":"570292f24f1c1bc04fc81151","slug":"b-ed-exam-students-could-not-get-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड एग्जाम न दे पाए स्टूडेंट्स को मिला मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड एग्जाम न दे पाए स्टूडेंट्स को मिला मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड सेशन 2013-14 की परीक्षा से वंचित छात्रों को सीसीएसयू ने एक और मौका दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को निर्देशित किया है कि वह अपने कॉलेज के माध्यम से आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में जमा कराएंगे। यदि कोई छात्र अपने स्तर से प्रार्थना पत्र नहीं देता है तो उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएड के 2013-14 के छात्रों की डिग्री खराब न हो इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इन छूटे हुए छात्रों की परीक्षा इस सेशन में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के साथ ही होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक यह मौका उन्हीं छात्रों को दिया गया है, जो किसी कारणवश विषय कोड 101,102 और 103 परीक्षा नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन
परीक्षा न देने के कारण उनका रिजल्ट अधूरा आया है। ये छात्र अपने कॉलेज से अनुपस्थित पत्र के साथ दोबारा से परीक्षा देने के लिए आवेदन करेंगे। इन आवेदनों को विश्वविद्यालय के बीएड परीक्षा अनुभाग में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र इसमें परीक्षा छूटने का कारण भी बताएंगे। वहीं छात्र अपना आवेदन सीधे विश्वविद्यालय में जमा नहीं कराएंगे। उन्हें कॉलेज के माध्यम से ही अपना प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से परीक्षा कराएगा।