फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ayurveda doctor duped of Rs 10.92 lakh on the pretext of profit

Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर आयुर्वेद चिकित्सक से 10.92 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda doctor duped of Rs 10.92 lakh on the pretext of profit
गाजियाबाद। कंपनी में निवेश करने और उससे मिलने वाले मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड चिकित्सक से गौतमबुद्घनगर के युवक और युवती पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आयुर्वेद चिकित्सक श्याम मोहन अग्रवाल निवासी धनवंतपुरम शास्त्रीनगर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर की धनवंतपुरम निवासी आयुर्वेद चिकित्सक श्याम मोहन अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2023 को उन्हें आकाश गहलौत निवासी सेक्टर-123 गौतमबुद्घनगर ने फोन कर बताया कि वह कंपनी में काम करता है। कंपनी का प्रोडक्ट खरीदने और बिकने पर अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी की अन्य कर्मी गुंजन शर्मा से बातचीत कराई। दोनों ने झांसा देकर उनसे 10 लाख 92 हजार रुपये कंपनी में निवेश के नाम पर ले लिए। एक वर्ष बाद मुनाफा सहित धनराशि लौटाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पैसों का तकादा करने पर दोनों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आकाश गहलौत और गुंजन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed