फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ax attack on 12th class student

Ghaziabad News: 12वीं के छात्र पर कुल्हाड़ी से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ax attack on 12th class student
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में 12वीं के छात्र पर दो नाबालिग लड़कों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से घायल हुए छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर दो नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्र को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सरस्वती विहार कॉलोनी में ओम नारायण परिवार के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रिंस 12वीं का छात्र है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा प्रिंस घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग लड़के उनके बेटे प्रिंस के पास आए। आरोप है कि दोनों नाबालिग प्रिंस के साथ गाली-गलौज करने लगे। प्रिंस ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से प्रिंस पर हमला कर दिया। प्रिंस के गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना क्यों हुई इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed