{"_id":"64da82806c209a67bf0319f7","slug":"auto-gang-again-steals-ecm-from-five-vehicles-thief-captured-in-cctv-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-1565-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑटो गैंग ने फिर पांच गाड़ियों से चोरी की ईसीएम, सीसीटीवी में कैद चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑटो गैंग ने फिर पांच गाड़ियों से चोरी की ईसीएम, सीसीटीवी में कैद चोर
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-1 में ऑटो गैंग ने फिर से पांच गाड़ियों के बोनट खोलकर ईसीएम चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कौशांबी पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर फुटेज खंगाल रही है। लोगों ने पुलिस की गश्त को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
वाहन स्वामी पंकज शर्मा ने बताया कि उन्होंने कार घर के सामने पार्क के बाहर खड़ी की थी। 11 और 12 अगस्त की देर रात ऑटो से आए चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी का लॉक तोड़ा। फिर बोनट खोलकर ईसीएम चोरी कर ली। इसके बाद पड़ोसी पवन गुप्ता की कार से भी ईसीएम चोरी कर ली। यहां से सुरजीत सिंह की गाड़ी को निशाना बनाकर ताला तोड़ा फिर ईसीएम चोरी की। वहीं, नितिन बिंदल और विनोद कुमार की गाड़ी से ऑटो गैंग ने ईसीएम चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरे देखकर दोनों चोर मुंह छिपाकर भागने लगे, लेकिन उनका चेहरा एक मकान पर लगे कैमरे में कैद हो गया। आरोप है कि चोरों ने वैशाली सेक्टर-1 कामना में रहने वाले राजकुमार के घर के बाहर खड़ी गाड़ी से भी ईसीएम चोरी कर ली। पड़ोसी अभय भल्ला की दो कारों, ग्रोसरी सप्लाई करने वाले भानु प्रताप की दो गाड़ियों से भी ईसीएम चोरी कर ली। इस घटना में भी चोर ऑटो से आए थे। इससे पहले बाइक पर दो बदमाशों ने रेकी की थी।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी चेक कर रहे हैं।
12 गाड़ियों में चोरी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित :
3 अगस्त की रात चोरों ने इश्पेंद्र सिंह की कार से ईसीएम, पड़ोसी रविनन्दन की कार से ईसीएम, म्यूजिक सिस्टम, लैपटॉप, कागजात, पर्स और 222 डॉलर, राहुल आर्य की गाड़ी से आधार कार्ड, पैन कार्ड, नंबर प्लेट, बैटरी की वायरिंग, रोशन लाल शर्मा की गाड़ी से ईसीएम, कंपनी का सामान, महिला नीलू की गाड़ी का बोनट और शीशा तोड़कर लैपटाॅप, ईसीएम, सामान, सचिन की कार से ईसीएम, पर्स, 2 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, डिग्गी तोड़कर लैपटॉप, 70 हजार रुपये जबकि अभिलाष धीमान की आई-20 गाड़ी से ईसीएम, दो चश्मे चोरी कर बैटरी की वायरिंग तोड़ दी। अशोक कुमार की गाड़ी से संपत्ति के कागजात, चश्मा, ईसीएम, बैटरी की वायरिंग व कीमती सामान के अलावा अनुराग शर्मा की गाड़ी से ईसीएम, लैपटॉप, घड़ी और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए थे। कई कारों के शीशे तोड़कर ईसीएम, लैपटॉप और नकदी चोरी के मामले में उपनिरीक्षक मनुराम पाल, अनिल शर्मा के अलावा आरक्षी सौरभ कुमार पर निलंबित हुए थे।
विज्ञापन
-- -- -