फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto driver committed suicide by hanging himself

Ghaziabad News: ऑटो चालक ने फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Auto driver committed suicide by hanging himself
इंदिरापुरम। न्यायखंड-3 में बृहस्पतिवार रात एक ऑटो चालक ने दोस्त को कॉल करने के बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि विवेक यादव (25) मूलरूप से इटावा का रहने वाला था। वह न्यायखंड-3 में किराए के कमरे में दोस्त सुशील और चचेरे भाई विमलेश के साथ रहता था। ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता था। पिछले दिनों दोनों लोग अपने गांव चले गए थे। बृहस्पतिवार को वह कमरे में अकेला था। रात में उसने दोस्त को फोन पर कॉल करके मरने की बात कही थी। इसके बाद दोस्त ने खोड़ा में रहने वाले अपने परिचित को तुरंत काॅल करके विवेक को देखने के लिए भेजा। कुछ देर बाद जब युवक कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो वह पंखे के कुंडे में अंगौछा बांधकर लटका हुआ था। पुलिस जांच में आया कि विवेक कर्ज से परेशान था। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जांच में चालक के कर्ज से परेशान रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed