{"_id":"57c47f4a4f1c1bbe762cb137","slug":"atul-maheshwari-scholarship-application-just-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन के लिए बस एक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन के लिए बस एक दिन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फांउडेशन
- फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने को अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। विद्यार्थी यदि 31 अगस्त तक आवेदन नहीं करते तो छात्रवृत्ति के इस मौके से चूक जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने के बेहतर मौका देता है। इस बार आवेदन करने की प्रक्रिया बदली गई है।
हार्ड फार्म की बजाय विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा। यह जानकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों द्वारा दी जा रही है। छात्रों को आवेदन कराने के लिए कालेज प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। सेठ मुकुंदलाल इंटर कालेज के प्रिंसिपल केवी सिंह ने बताया कि वे अपने कालेज के छात्रों को ऑफिस के कंप्यूटर से भी आवेदन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
आनलाइन आवेदन करने में किसी भी विद्यार्थी को यदि कोई परेशानी आती है तो वे अपने प्रधानाचार्य व शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं। छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी का पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साइबर कैफे से भी विद्यार्थी अमर उजाला की साइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला की साइट पर छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत मेल आईडी भी बनानी होगी। छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने का छात्रों के पास 31 अगस्त तक का समय है।foundation.amarujala.com पर आवेदन करें।
इनसेट
30 से 50 हजार की मिलेगी छात्रवृत्ति
नौवीं और दसवीं के सफल विद्यार्थियों को 30-30 हजार और 11वीं -12वीं के सफल विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। यह राशि छात्रों के आगे की पढ़ाई में सहयोग के तौर पर दिया जाएगा।