फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempted rape of 13-year-old girl, neighbour named

Ghaziabad News: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसी नामजद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of 13-year-old girl, neighbour named
मोदीनगर। नगर के एक गांव में दो दिन पहले ताऊ के यहां से घर लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को ईख में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। व्यक्ति के अनुसार बीते बुधवार को छात्रा अपने ताऊ के यहां से अकेली घर लौट रही थी। इसी बीच पड़ोसी युवक ने मौका देखकर किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। घटना से सदमे में आई किशोरी गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने किशोरी को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। जानकारी के बाद परिजनों ने आरोपी से घटना का विरोध जताया तो उसने परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार पड़ोसी कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed