फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempted Murder of Married Woman by Burning: Case Filed Against Five Individuals

Ghaziabad News: विवाहिता को जलाकर हत्या के प्रयास का आरोप, पांच पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Attempted Murder of Married Woman by Burning: Case Filed Against Five Individuals
मोदीनगर। इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी विवाहिता नेहा ने ससुराल वालों पर जलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित नंदनगरी निवासी नेहा की शिकायत के अनुसार पांच साल पहले उनकी शादी मोदीनगर की इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी नितिन के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बीती 13 अप्रैल को पति के अलावा सास ससुर आदि ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। नेहा ने पुलिस कंट्रोलरूम को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर मामला रफादफा कर दिया। इससे आरोपी ससुराल वालों का दुस्साहस बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ससुराल वालों ने बीती 29 अप्रैल को नेहा को लोहे की कील लगे डंडे से बेरहमी से पीटा और घसीटते हुए रसोई में ले गए। आरोपियों ने नेहा को रसोई में बंद कर सिलिंडर में आग लगाने का प्रयास किया। नेहा किसी तरह बचकर बाहर निकली। आरोप है कि ससुराल वालों ने नेहा के बच्चों के दूध में फिनायल मिला दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति नितिन, ससुर तेजपाल, सास संतोष, जेठ अरुण और जेठानी प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed