{"_id":"66c289635cf6a9c60e097074","slug":"attempt-to-snatch-chain-from-income-tax-commissioners-wife-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111332-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आयकर आयुक्त की पत्नी से चेन छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आयकर आयुक्त की पत्नी से चेन छीनने का प्रयास
विज्ञापन
इंदिरपुरम। प्रहलादगढ़ी चौकी क्षेत्र में शनिवार की शाम दो बदमाशों ने आयकर आयुक्त की पत्नी से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया, जबकि नोएडा के निजी स्कूल के फाइनेंस हेड की पत्नी से मंगलसूत्र छीनकर ले गए। आयकर आयुक्त की पत्नी घर के बाहर टहल रही थीं। दोनों घटना में बदमाश बाइक पर थे। दिनदहाड़े छिनैती के बाद बदमाश आसानी से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
वसुंधरा सेक्टर-17 निवासी आयकर आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि पत्नी श्वेता कुमारी शाम करीब साढ़े पांच बजे सांई मंदिर के पास टहल रही थीं। तभी काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा। गनीमत रही कि चेन आधी टूट गई और लॉकेट सड़क पर गिर गया। उन्होंने इसकी सूचना घर पर दी। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-12 में ग्रीन व्यू अपार्टमेंट सोसायटी के पंकज कुमार नोएडा के स्कूल में फाइनेंस हेड हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी अर्पिता उर्फ अर्पी रानी शाम सात बजे शिखर एंक्लेव से आनंद वाटिका की तरफ अपनी सहेली के पास जा रही थीं। प्रहलादगढ़ी चौकी से 250 मीटर दूर बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। उसमें लॉकेट भी था। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन लोग पकड़ नहीं पाए। उन्होंने घटना की लिखित शिकायत इंदिरापुरम पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का काम हो रहा है। शिकायत पर मुकदमा लिखा गया है। जल्द बदमाशों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।